Contents
Bhulagan Bihar Online
यदि आप अपने जमीन का रसीद कटवाने के लिए काफी समय से परेशान है। तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्यूकि अब अपने जमीन का रसीद को ऑनलाइन के माध्यम से कटवा सकते है। इसके लिए अंचल जाने की कोई जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने मोबाइल फोने लैपटॉप से जमीन का रसीद को ऑनलाइन तरीका के माध्यम से काट सकते है। हम Bhulagan Bihar Online के बारे में इस आर्टिकल में पूरा जानकरी देने वाले है। जिसे आप फॉलो करके आसानी से जमीन का रसीद काट सकते है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है। Bhulagan Bihar Online यानी की जमीन का रसीद आप ऑनलाइन के माध्यम से कैसे कटेंगे तो आप आज के इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंतिम तक जरूर पढ़े। इस आर्टिकल में सभी जानकारी को स्टेप बाई स्टेप बताया गया है। जिसके मदद से आप रसीद को काट सकते है।
भू-लगान क्या है?
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा बिहार के सभी भू-मालिकों से भूमि पर प्रतिवर्ष टैक्स लिया जाता है। जो टैक्स शिक्षा, स्वास्थ्य, रोड, कृषि एवं अन्य विभागों में जाता है। इससे सरकार के राजस्व एवं अन्य विभागों का विकास भू लगान के द्वारा प्राप्त राजस्व पैसा के द्वारा ही किया जाता है। इससे सरकार को अधिक मात्रा में राजस्व प्राप्त होता है।
भू लगान ऑनलाइन कटवाने के लिए जरुरी
भू लगान ऑनलाइन कटवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने जमीन के जामबंदी चेक करना होगा। अगर आपका जमाबंदी भू राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के वेबसाइट पर ऑनलाइन दिखता है। तो आप अपने जमाबंदी के अनुसार ऑनलाइन के माध्यम से अपने भूमि का लगान रसीद को कटवा सकते है। अगर आपका जमीन भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट पर जमाबंदी नहीं दिखता है। तो आपको परिमार्जन प्लस पोर्टल के माध्यम से सबसे पहले जमाबंदी डिजिटाइजेशन हेतु आवेदन देना होगा। जिसके कुछ ही दिनों बाद आपका जमाबंदी ऑनलाइन चढ़ जाएगा। ऑनलाइन जमाबंदी चढ़ने के बाद ही आप ऑनलाइन के माध्यम से अपने जमीन का लगान रसीद कटवा सकते है।
भू लगान ऑनलाइन कटवाने के लिए जरूरी डिटेल्स
यदि आप ऑनलाइन के माध्यम से अपने भूमि का भू-लगान जमा करना चाहते है। और जमीन का रसीद प्राप्त करना चाहते है। तो आपको नीचे बताए गए जानकारी को होना अनिवार्य है।
- जिला का नाम
- अंचल का नाम
- हल्का का नाम
- मौजा का नाम
- सभी जानकारी अनिवार्य है
- भाग वर्तमान पृष्ठ संख्या वर्तमान
- रैयत का नाम से खोजें
- खाता नंबर से खोजें
- खेसरा नंबर से खोजें
- समस्त पंजा 2 को नाम के अनुसार देखें
- जमाबंदी संख्या से खोजें
- कंप्यूटरीकृत जमाबंदी संख्या से खोजें
- ऊपर बताएं गये जानकारी में से किसी एक जानकारी से भी आप खोज सकते है।
Bhulagan Bihar Online कैसे काटे
यदि आप भी अपने जमीन का रसीद को ऑनलाइन के माध्यम से काटना चाहते है। तो अब बड़े ही आसानी से राजस्व एवं भूमि सुधार की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे रसीद को काट सकते है। अब अंचल कार्यालय जाने की कोई जरूरत नहीं है। आप नीचे बताये गए स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया को फॉलो करे जिससे आप आसानी से ऑनलाइन के माध्यम से जमीन का रसीद को काट सकते है।
- Bhulagan Bihar Online भूमि का रसीद काटने के लिए सबसे पहले आपको राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद डैशबोर्ड पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के बहुत सारे सर्विसेज मिलेंगे। जिसमें आपको भू-लगान का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको ऑनलाइन भुगतान करे का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर जाएगा। जो भू-लगान ऑनलाइन यानी की रसीद काटने का पेज होगा।
- इस पेज में मांगे जाने वाले सभी जानकारी को आपको दर्ज करना होगा। जैसे की जिला का नाम, अंचल, हल्का, मौजा का जानकरी देना होगा।
- उसके बाद आप भाग वर्तमान, पृष्ठ संख्या वर्तमान, रैयत का नाम से खोजें, प्लॉट नंबर से खोजें, खाता नंबर से खोजें, जमाबंदी संख्या से खोजें, समस्त पंजी-2 को नाम के अनुसार देखें, कंप्यूटरीकृत जमाबंदी संख्या से खोजें आप किसी एक विकल्प के माध्यम से खोज सकते है।
- उसके बाद सूची खुल कर आ जाएगा। जिसके सामने आपको देखे का विकल्प मिलेगा। जिस पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपके जमीन से संबंधित सभी जानकारी आ जाएगा। जैसे की खाता, खेसरा, रैयत का नाम, रकवा एवं जानकारी भी आ जाएगा जिसे आपको मिला लेना है।
- नीचे आपको Bhulagan Bihar Online पेमेंट राशि देखने को मिलेगा। जिसे आपको ऑनलाइन के माध्यम से पेमेंट करना होगा।
- पेमेंट करने के लिए सबसे पहले आपको Remitter Name, Mobile No, Address को डालना होगा। उसके बाद ऑनलाइन भुगतान करे का विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपके सामने सभी बैंक का पेमेंट गेटवे आ जायेगा। आप किसी भी माध्यम जैसे इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या फिर यूपीआई के माध्यम से पेमेंट कर अपने भू लगान को जमा कर सकते है।
- पेमेंट प्रक्रिया पूरा हो जाने के बाद आपको अपने जमीन का रसीद प्राप्त हो जाएगा। जिसे आप प्रिंट आउट या फिर पीडीएफ में Save कर सुरक्षित रख सकते है।
- इस प्रक्रिया को अपना कर आप बड़े ही आसानी से ऑनलाइन के माध्यम से घर बैठे जमीन का रसीद को काट सकते है।
ऑनलाइन रसीद – Click Here
Official Website – Click Here
Home Page – Click Here
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल में हम आपको भू लगान ऑनलाइन पेमेंट कर कैसे अपने जमीन का रसीद काट सकते है। इससे संबंधित सभी जानकारी को बताया है। अब आप अपने जमीन का रसीद को घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से काट सकते है। अब आपको अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं है। यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा लाभदायक साबित होने वाला है। आप इस आर्टिकल को अपने वैसे दोस्तों के पास शेयर करें जो जमीन से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है। एवं अपने जमीन का रसीद खुद से घर बैठे काटना चाहते है। किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी के लिए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल कर पूछ सकते है।