Bihar Bhumi Jamabandi 2 Kaise Dekhe | बिहार भूमि जमाबंदी 2 कैसे देखे मोबाइल से : Very Useful

By Biharjaminsurvey

Published on:

Bihar Bhumi Jamabandi 2 Kaise Dekhe

Bihar Bhumi Jamabandi 2 Kaise Dekhe

अगर आप भी अपने जमीन को ऑनलाइन के माध्यम से चेक करना चाहते है। तो आप बड़े ही आसानी से अपने जमीन का जमाबंदी रजिस्टर 2 को घर बैठे देख सकते है। एवं जमीन संबंधित सभी जानकारी को प्राप्त कर सकते है। आज के इस आर्टिकल में बिहार भूमि जमाबंदी 2 देखने से संबंधित सभी जानकारी को स्टेप बाय स्टेप बताया गया है। तो आप आज के इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंतिम तक जरूर पढ़ें।

बिहार भूमि जमाबंदी 2 क्या है?

किसी भी जमीन को खरीदने के बाद, दाखिल खारिज प्रक्रिया पूरा हो जाने के बाद आपका जमीन एवं रैयत से जुड़ी सभी जानकारी को बिहार भूमि जमाबंदी 2 पर दर्ज किया जाता है। बिहार भूमि जमाबंदी 2 को अन्य नाम से भी जाना जाता है। जैसे की रजिस्टर 2 एवं पंजी 2, जमाबंदी के नाम से जाना जाता है। इसे आप ऑनलाइन के माध्यम से भी चेक कर सकते है।

बिहार भूमि जमाबंदी 2 देखने के लिए जरुरी जानकारी

बिहार भूमि जमाबंदी 2 को देखने के लिए अनिवार्य जानकरी नीचे बताया गया है।

  • जिला का नाम
  • अंचल (ब्लॉक) का नाम
  • हल्का (पंचायत) का नाम
  • मौजा (गाँव) का नाम

नीचे बताये गए जानकरी में किसी भी एक की जानकरी के मदद से आप बिहार भूमि जमाबंदी 2 को देख सकते है।

  • भाग वर्तमान
  • पृष्ठ संख्या वर्तमान
  • प्लॉट नंबर से खोजे
  • रैयत के नाम से खोजे
  • खाता नंबर से खोजे
  • जमाबंदी संख्या से खोजे
  • समस्त पंजी-2 को नाम के अनुसार देखें
Bihar Bhumi Jamabandi 2 Kaise Dekhe
Bihar Bhumi Jamabandi 2 Kaise Dekhe

बिहार भूमि जमाबंदी 2 कैसे देखे

बिहार भूमि जमाबंदी 2 को देखने के लिए नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी बताया गया है। जिसके मदद से आप घर बैठे अपने मोबाइल फोने लैपटॉप से ऑनलाइन के माध्यम से चेक कर सकते है।

land record bihar
land record bihar

बिहार भूमि जमाबंदी रजिस्टर 2 को देखने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आना होगा।

register 2 bihar
register 2 bihar

उसके बाद होम पेज पर ही बहुत सरे विकल्प देखने को मिलेगा। जिसमे से आपको “जमाबंदी पंजी देखे” का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना होगा।

jamabandi bihar
jamabandi bihar
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा इसमें मांगे जाने वाले सभी जानकरी को दर्ज करना होगा।
  • आपका जमीन जिस भी जिला एवं अंचल में आता है। उस जिला एवं अंचल का चयन कर Proceed का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको हल्का यानी कि जिस भी पंचायत में आपका जमीन आता होगा उसे पंचायत का चयन करना होगा।
  • फिर उसके बाद जिस भी मौज में आपका जमीन होगा उस मौजा का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपको किसी एक विकल्प का चयन करना होगा जैसे की भाग वर्तमान, पृष्ठ संख्या वर्तमान, रैयत के नाम से खोजें, प्लॉट नंबर से खोजे, खाता नंबर से खोजे, जमाबंदी संख्या से खोजे, समस्त पंजी-2 को नाम के अनुसार देखें
  • इन विकल्प में से किसी एक विकल्प का चयन कर आपको जानकारी दर्ज करना होगा। साथ ही साथी कैप्चा कोड को डालकर सच का विकल्प मिलेगा। जिस पर क्लिक करना होगा।
jamabandi panji bihar
jamabandi panji bihar

उसके बाद आपका भूमि का जमाबंदी पंजी आ जायेगा। जिसके बाद आपको “पंजी देखे” का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना होगा।

jamabandi print
jamabandi print

फिर आपके सामने जमाबंदी पंजी खुल कर आ जायेगा जिसे आप प्रिंट आउट या फिर PDF में सेव कर सुरक्षित रख सकते है।

जमाबंदी पंजी-2 देखे – Click Here

Official Website – Click Here

Home Page – Click Here

निष्कर्ष : Bihar Bhumi Jamabandi 2 Kaise Dekhe

आज के इस आर्टिकल में हम बिहार भूमि जमाबंदी 2 को देखने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में पूरा विस्तार से जानकरी को प्रदान किया है। जिसके मदद से आप सभी अपने जमीन का जमाबंदी रजिस्टर 2 को आसानी से ऑनलाइन के माध्यम से चेक कर सकते है। यह आर्टिकल उन लोगो के लिए है। जो जमीन से संबंधित जानकरी को प्राप्त करना चाहते है। किसी भी प्रकार की अतरिक्त जानकरी के लिए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल कर पूछ सकते है।

Leave a Comment