Bihar Jamabandi Online Check 2024 | बिहार जमाबंदी ऑनलाइन मोबाइल से देखे : Very Useful

By Biharjaminsurvey

Published on:

Bihar Jamabandi Online Check 2024

Bihar Jamabandi Online Check 2024

अगर आप भी अपने जमीन का जमाबंदी को ऑनलाइन के माध्यम से चेक करना चाहते हैं तो आप बड़े ही आसानी से चेक कर सकते है। जिसका विस्तृत जानकारी हम इस आर्टिकल के माध्यम से आप तक प्रदान करने वाले है। अप इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंतिम तक जरूर देखें।

इसे कई नाम से जाना पंजी-2 या फिर जमाबंदी पंजी एवं रजिस्टर-2 के नाम से जाना जाता है। आप अपने जमीन का जमाबंदी पंजी को ऑनलाइन के माध्यम से घर बैठे चेक कर सकते है। जमाबंदी पंजी जमीन से संबंधित एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसमें जमीन से संबंधित सभी जानकारी एवं रैयत का नाम, रैयत का पिता का नाम एवं जमीन का खाता, खेसरा नंबर एवं जमीन का रकवा, क्षेत्रफल और अन्य जानकारी भी जमाबंदी में दिया होता है। यह जमीन का मालिक का साक्ष्य प्रदान करता है।

बिहार भूमि जमाबंदी क्या है?

बिहार में जमाबंदी भूमि का एक ऐसा साक्ष्य है। जिसमें जमीन का मालिक के साथ-साथ जमीन से संबंधित सभी जानकारी जैसे खाता, खेसरा, रकवा एवं अन्य जानकारी को भी दर्शाता है। किसी भी भूमि संबंधित कार्य के लिए जमाबंदी की आवश्यकता पड़ती है। जिसे हम ऑनलाइन के माध्यम से देख सकते है।

बिहार जमाबंदी देखने के लिए जरूरी जानकारी

बिहार भूमि जमाबंदी, पंजी 2 या फिर रजिस्टर 2 को आप ऑनलाइन के माध्यम से देखना चाहते है। तो निम्नलिखित जानकारी की आवश्यकता पड़ती है। जिसके माध्यम से आसानी से देख सकते है।

  • जिला का नाम
  • अंचल का नाम
  • हल्का का नाम
  • मौजा का नाम

इसके अतिरिक्त आपके पास नीचे दिए गए निम्न जानकारी में से किसी एक जानकारी का होना जरूरी है

  • भाग वर्तमान
  • पृष्ठ संख्या वर्तमान
  • रैयत के नाम से खोजे
  • प्लॉट नंबर से खोजे
  • खाता नंबर से खोजे
  • जमाबंदी संख्या से खोजे
  • समस्त पंजी-2 को नाम के अनुसार देखें
Bihar Jamabandi Online Check 2024
Bihar Jamabandi Online Check 2024

Bihar Jamabandi Online Check 2024 कैसे करे

आप बिहार जमाबंदी पंजी को ऑनलाइन के माध्यम से घर बैठे चेक कर सकते है। जिसका विस्तृत जानकारी नीचे बताया गया है। आप बताए जानकारी को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करे साथ ही साथ आपको जमाबंदी पंजी चेक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक भी दिया गया है। जिसके मदद से आप बड़े ही आसानी से जमाबंदी पंजी को चेक कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको बिहार सरकार की राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आना होगा।
  • उसके बाद आपको ऑफिसियल वेबसाइट के डैशबोर्ड पर आ जाना है।
  • फिर आपको जमाबंदी पंजी देखे का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने एक नए पेज खुल कर आ जायेगा। उस पेज में मांगे जाने वाली जानकारी को आपको भरना होगा।
  • आपका जमीन जिस भी जिला एवं अंचल में आता है। उस जिला एवं अंचल का चयन कर Proceed का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको हल्का यानी कि जिस भी पंचायत में आपका जमीन आता होगा उसे पंचायत का चयन करना होगा।
  • फिर उसके बाद जिस भी मौज में आपका जमीन होगा उस मौजा का चयन करना होगा।
  • उसके बाद आपको किसी एक विकल्प का चयन करना होगा जैसे की भाग वर्तमान, पृष्ठ संख्या वर्तमान, रैयत के नाम से खोजें, प्लॉट नंबर से खोजे, खाता नंबर से खोजे, जमाबंदी संख्या से खोजे, समस्त पंजी-2 को नाम के अनुसार देखें
  • इन विकल्प में से किसी एक विकल्प का चयन कर आपको जानकारी दर्ज करना होगा। साथ ही साथी कैप्चा कोड को डालकर सच का विकल्प मिलेगा। जिस पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपका भूमि का जमाबंदी पंजी आ जायेगा। जिसके बाद आपको “पंजी देखे” का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने जमाबंदी पंजी खुल कर आ जायेगा जिसे आप प्रिंट आउट या फिर PDF में सेव कर सुरक्षित रख सकते है।

निष्कर्ष : Bihar Jamabandi Online Check 2024

इस आर्टिकल में हम बिहार जमाबंदी पंजी को ऑनलाइन चेक 2024 को देखने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। जिससे आप घर बैठे अपने दादा परदादा के नाम से जमीन का जमाबंदी को ऑनलाइन के माध्यम से देख सकते है। यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा लाभदायक साबित हुआ होगा। आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों के पास शेयर करे जो अपना जमीन से संबंधित जानकारी को प्राप्त करना चाहते है। किसी भी प्रकार की अतिरिक्त सहायता के लिए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल कर पूछ सकते है।

Leave a Comment