Contents
Bihar Jamin Survey Documents 2024
बिहार राज्य में जमीन सर्वेक्षण की प्रक्रिया को तेजी से चलाया जा रहा है। राज्य के जो मूल निवासी हैं, वह भूमि से जुड़े विवादों को दूर करने के लिए अपनी जमीन का सर्वे करवा सकते हैं। इस प्रक्रिया को करवाने के लिए आपको आवेदन करना होगा। बिहार भू-विभाग के द्वारा खास आवेदन पत्र को भी जारी किया गया है, जिसे भर कर आप अपनी जमीन का सर्वे करवा सकते हैं।
जमीन सर्वेक्षण करवाने के लिए आपको खास दस्तावेजों की भी आवश्यकता होगी। तभी आप आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। यदि आप भी अपनी जमीन का सर्वे करवाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। आगे हम आपको बताने वाले हैं कि कौन-कौन से दस्तावेजों के साथ आप जमीन का सर्वे करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Jamin Survey Documents 2024 Details
भूमि सर्वेक्षण करवाने के लिए दो अलग-अलग आवेदन पत्र जारी किए गए हैं। पहला आवेदन पत्र स्व-घोषणा पत्र व दूसरा वंशावली फॉर्म है। इसके साथ ही आपको दस्तावेज भी लगाना होंगे। कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है कि कौन-कौन से दस्तावेजों के साथ आप आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आइए आगे विस्तार से आपको बताते हैं की जमीन सर्वे डॉक्यूमेंट लिस्ट में कौन-कौन से दस्तावेजों को शामिल किया गया है, जिससे कि आपको अपनी भूमि सर्वेक्षण करवाने में किसी प्रकार की दिक्कत ना आए।
बिहार भूमि सर्वेक्षण का उद्देश्य क्या है
जानकारी के लिए बता दें कि बिहार सरकार ने भूमि सर्वेक्षण का एक अभियान प्रारंभ किया है। इसका उद्देश्य जमीन से संबंधित विस्तृत और सटीक सर्वेक्षण करना है। राज्य में कई सारी जमीन विवादित हैं। इन विवादों के समाधान के उद्देश्य से राज्य सरकार के द्वारा भू सर्वेक्षण की प्रक्रिया को प्रारंभ किया गया है। सर्वेक्षण के बाद भूमि के असली मालिक को उसकी जमीन दे दी जाएगी। इससे भूमि संबंधित जो विवाद हैं उनमें कमी आएगी।
बिहार भूमि सर्वेक्षण के लिए दस्तावेजों की सूची
आइए अब आपको उन दस्तावेजों के बारे में बताते हैं जिनकी सहायता से आप भी भूमि सर्वेक्षण करवा सकते हैं। नीचे आपको बिहार भूमि सर्वेक्षण करवाने के लिए दस्तावेज की सूची दी गई है। यह सभी दस्तावेज आपको आवेदन पत्र के साथ लगाना होंगे। तभी आप सफलतापूर्वक आवेदन कर अपनी भूमि पर सर्वेक्षण करवा पाएंगे। यदि कोई भी दस्तावेज आपके पास नहीं है तो जल्द से जल्द उसे बनवा लें, क्योंकि दस्तावेजों के अभाव के कारण आपके आवेदन पत्र को निरस्त किया जा सकता है।
Bihar Jamin Survey Documents 2024
- प्रपत्र-2 रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र
- प्रपत्र-3(1) वंशावली
- मृत जमाबंदी रैयत की मृत्यु की तिथि
- जमाबंदी संख्या की विवरणी
- मालगुजारी रसीद संख्या/वर्ष
- खतियान की नकल अगर मौजूद है तो
- जमीन का दस्तावेज- सेल दस्तावेज, दान-पत्र, बदलेन
- सरकारी पर्चा
- दावाकृत भूमि से संबंधित दस्तावेजों का विवरण
- सक्षम न्यायालय का आदेश (यदि हो)
- मृतक का वारिश होने के संबंध में प्रमाण पत्र
- आवेदनकर्ताओं के आधार कार्ड की फोटोकॉपी
- आवेदनकर्ता के वोटर कार्ड की फोटोकॉपी
दस्तावेजों की जानकारी के लिए अमीन से करें संपर्क
हमारे द्वारा आपको जमीन सर्वेक्षण करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची के बारे में जानकारी दी गई है। यदि आपको अब भी अपने दस्तावेजों को लेकर कोई सवाल है तो आप अपने जिले के अमीन से संपर्क कर सकते हैं। आमीन आपकी सहायता कर आवेदन की प्रक्रिया को आसान बनाएगा।
बिहार सरकार के द्वारा हर जिले में अलग-अलग आमीन निर्धारित बनाएं गए हैं, जिनसे संपर्क करके आप अपने दस्तावेज तैयार कर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है कि अमीन से संपर्क कैसे करें। नीचे आपको अमीन से संपर्क करने की प्रक्रिया बताई गई है, जिससे कि आप अमीन से बात कर अपने सभी सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं।
- आमीन से संपर्क के लिए डीएलआरसी बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे, जिसमें से बिहार विशेष सर्वेक्षण संबंधित सेवाएं के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- अब आपको ग्राम/शहर में विशेष सर्वेक्षण की स्थिति देखें के विकल्प पर क्लिक करना पड़ेगा।
- स्क्रीन पर दिखाई दे रही जानकारी को दर्ज करें।
- अब आप क्लिक हेयर के बटन को दवाकर आमीन का नाम, मोबाइल नंबर की जानकारी देख सकते हैं।
- अपने जिले के आमीन के पास कॉल करके आप दस्तावेजों की जानकारी एकत्रित कर सकते हैं।
- यदि आपको आवेदन करने में अन्य कोई परेशानी आ रही है तो वह भी आमीन के माध्यम से आप हल कर पाएंगे।
Official Website – Click Here
निष्कर्ष
बिहार में जमीन सर्वेक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। सरकार के द्वारा Bihar Jamin Survey Documents 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। साथ ही आवेदन पत्र व दस्तावेजों की सूची की जानकारी भी मालिकों को दे दी गई है। इस आर्टिकल में हमारे द्वारा बताया गया है कि किन दस्तावेजों की सहायता से आप बिहार जमीन सर्वेक्षण की प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। अब भी आपके मन में बिहार जमीन सर्वेक्षण प्रक्रिया के लिए दस्तावेजों से जुड़ा कोई सवाल है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। हमारी टीम के द्वारा आपके सवालों का जवाब जरूर दिया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह जानकारी पहुंचे इसके लिए आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा जरूर करें।