Contents
Bihar Jamin Survey New Update 2024
जैसे कि बिहार में जमीन सर्वे के काम तेजी से चल रहा है। दूसरी तरफ जमीन सर्वे में कागजात को लेकर बहुत सारे भू-मलिक को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अब भूमि का मालिक के लिए कागजात न होने की स्थिति में बहुत ही बड़ा राहत निकाल कर आ रहा है। यह जानकारी भूमि मालिक को जानना बहुत ही जरूरी है। जैसे कि आपको पता होगा बिहार जमीन सर्वे का अंतिम तिथि को बढ़ा कर 31 मार्च 2024 तक कर दिया गया है। एवं कागजात ना होने की स्थिति में भी आप सर्वे का आवेदन कर सकते है।
नया अपडेट क्या है?
यदि आपका जमीन पूर्वजों के नाम से है। तो विशेष सर्वे सर्वेक्षण अभियान के द्वारा अगर आप अपने जमीन का सर्वे हेतु आवेदन करना चाहते है। और आपके पास खतियान एवं इससे जुड़े कागजात नहीं है। तो आप अपने जमीन का सर्वे करवा सकते है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा एक नया नियम लागू किया गया है। जिसके तहत खाता, खेसरा के साथ-साथ वंशावली फॉर्म को भरकर सर्वे प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। अगर आपके पास खाता की जानकारी नहीं है तो आप सिर्फ अपने जमीन का खेसरा या प्लाट के आधार पर अपने जमीन का सर्वे हेतु प्रपत्र 2, प्रपत्र 3(1) एवं वंशावली फॉर्म को भर सकते है।
अगर आपका जमीन खरीदी हुई है। तो ऐसी स्थिति में आपको जमीन का केवला यानी कि दस्तावेज के द्वारा जमीन सर्वे प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। यदि आपके पास जमीन का रसीद है। तो आप इसे लगा सकते है। इसके लिए आपको जरूरी प्रपत्र 2 फॉर्म, दस्तावेज, केवाला, आधार कार्ड एवं जमीन का रसीद यदि हो तो और अन्य जमीन से संबंधित दस्तावेज के माध्यम से सर्वे प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
राजस्व विभाग के द्वारा एक बहुत ही बड़ा दिशा निर्देश जारी किया गया है। जिसमें बताया जा रहा है। अब आप बिना दस्तावेज के भी जमीन सर्वे प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। हमारे ऐसे भूमि का मालिक जिनका जमीन से संबंधित दस्तावेज खो गया है। या फिर नष्ट हो गया है। तो आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। ऐसी समस्या को देखते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नई दिशा निर्देश जारी किया है। जिसके माध्यम से आप बिना कागजात के भी विशेष सर्वे सर्वेक्षण प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। जमीन से संबंधित कागजात नहीं रहने पर आपको डरने की कोई आवश्यकता नहीं है।
जैसे कि आपको पता होगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा चक सर्वे लगभग 100 साल पहले किया गया था। एवं सर्वे प्रक्रिया को 50 साल पहले किया गया था। इस प्रक्रिया में भूमि मालिक को अपने जमीन से संबंधित कागजात दिए गए थे। जो बाढ़, आग एवं दिमक के द्वारा कोई भू-मालिकों का दस्तावेज नष्ट हो गए है।
सर्वे से क्या लाभ होने वाला है?
बिहार में विशेष सर्वे सर्वेक्षण अभियान के द्वारा सर्वे प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है इस सर्वे से भूमि मालिकों को काफी ज्यादा लाभ होने वाला है। इससे जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट रूप से पता चलेगा। जिससे जमीनी विवाद नहीं होगा एवं जमीन से जुड़े किसी भी प्रकार की विवाद भविष्य में कम होगा। साथ ही साथ पूर्वजों के नाम से जो जमीन है अब उनके उत्तराधिकारी के नाम से अपडेट कर दिया जाएगा एवं जमीन से जुड़ी सभी जानकारी को सटीक एवं सरल तरीका से सर्वेक्षण को आधुनिक तरीके से किया जायेगा।
बिहार जमीन सर्वे आवेदन करने की अंतिम तिथि
बिहार में जमीन सर्वे प्रक्रिया को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीके के माध्यम से कर सकते है। जिसका निर्धारित तिथि को बढ़ा कर 31 मार्च 2024 तक कर दिया गया है। इससे भूमि मालिकों को काफी ज्यादा राहत प्राप्त हुआ है।
Official Website – Click Here
Online Apply – Click Here
निष्कर्ष : Bihar Jamin Survey New Update 2024
इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे Bihar Jamin Survey New Update 2024 का नए दिशा निर्देश के अनुसार बिना कागजात के भी जमीन सर्वे का आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। नई नियमावली का पूरा जानकारी इस आर्टिकल में प्रदान किया है। यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा लाभदायक साबित होने वाला है। इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों एवं व्हाट्सएप ग्रुप में जरूर शेयर करें किसी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी के लिए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल कर पूछ सकते है।