Bihar Jamin Survey Online 2025 | बिहार भूमि सर्वे ऑनलाइन आवेदन 2025 : Very Useful

By Biharjaminsurvey

Published on:

Bihar Jamin Survey Online 2025

Bihar Jamin Survey Online 2025

जैसे की आपको पता होगा बिहार में भू-मालिकों को अपने जमीन का सर्वे करवाना अनिवार्य है। आपका भी जमीन आपके दादा एवं परदादा के नाम पर जमीन है। तो अपडेट कर वर्तमान में जो जमीन के मालिक है। उनके नाम पर जमीन का खतियान को बनाया जायेगा। एवं भूमि के वर्तमान चौहदी को भी अपडेट किया जायेगा। बिहार में जमीन सर्वे का कार्य जोर सोर से चल रहा है। अगर आप भी अभी तक भूमि सर्वे हेतु आवेदन फॉर्म प्रपत्र 2, प्रपत्र 3 (1) एवं वंशावली को नहीं भरे है। तो आप निर्धारित तिथि 31 मार्च 2025 से पहले आवेदन फॉर्म भरना सुनिश्चित करे

Name of the PostBihar Jamin Survey Online 2025
Type of the PostJamin Survey
Name of the DepartmentDirectorate of Land Records & Survey
Name of the Surveyबिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण
Survey Start Date20th Aug 2024
प्रपत्र-2 एवं 3(1) वंशावली जामा करने की अंतिम तिथि31 मार्च 2025
Application ModeOnline/ Offiline
Official WebsiteClick Here

बिहार जमीन सर्वे न्यू अपडेट 2025

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा एक बहुत ही बड़ा अपडेट जारी किया गया है। जिसमें बताया जा रहा है। 953 राजस्व गांव में सर्वे हेतु आवेदन फॉर्म प्रपत्र 2, प्रपत्र 3 (1) एवं वंशावली भरने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। ऐसे में किसी भी भू-मालिकों को किसी प्रकार की आपत्ति है। तो आप अपना आपत्ति दर्ज करे, 90 दिन के भीतर ही बंदोबस्त पदाधिकारी के द्वारा दवा किए गए आपत्ति पर सुनवाई किया जाएगा।

आप जमीन सर्वे संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज करने के लिए आप ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीका से आपत्ति दर्ज कर सकते है। ऑनलाइन तरीका में आप घर बैठे मोबाइल फोन लैपटॉप से ही आप आपत्ति को दर्ज कर सकते है। ऑफलाइन प्रक्रिया में आप अंचल कार्यालय या फिर विशेष सर्वे सर्वेक्षण सिविर में जाकर आप आपत्ति के लिए आवेदन कर सकते है।

हालांकि आपको बता दें, बिहार में जमीन सर्वे का कार्य भू-मालिकों के द्वारा काफी धीरे-धीरे किया जा रहा है। इससे जमीन सर्वे में ज्यादा समय लगने का संभावना है। अतः आप सभी भू-मालिक अपने जमीन का सर्वे हेतु प्रपत्र 2, प्रपत्र 3 (1) एवं वंशावली फॉर्म को भरना जल्दी सुनिश्चित करे

बिहार में जमीन सर्वे क्यों कराया जा रहा है?

बिहार में जमीन सर्वे होने से हमारे वर्तमान भू-मालिकों को इससे काफी ज्यादा लाभ होने वाला है। बिहार सरकार के द्वारा सर्वे के लिए एक विशेष सर्व सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से बिहार के सभी राजस्व गांव में हर एक प्लॉट का सर्वे आधुनिक तरीका से किया जाएगा। यह एक व्यापक अभियान है। जिसका मुख्य उद्देश्य बिहार के सभी जमीनों का विस्तृत एवं सटीक तरीका से जानकरी को सर्वेक्षण करना है। सभी प्रक्रिया को पूर्ण हो जाने के बाद जमीन से संबंधित सभी रिकॉर्ड एवं जानकारी को अपडेट किया जाएगा। जिससे जमीन से जुड़े अधिक से अधिक विवाद खत्म हो जाएगा। साथ ही साथ जमीन से संबंधित समस्याओं को आसानी से रोका जा सकता है।

बिहार जमीन सर्वे आवेदन करने की अंतिम तिथि

बिहार जमीन सर्वे के लिए 30 नवंबर 2024 तक आवेदन फॉर्म प्रपत्र 2, प्रपत्र 3 (1) एवं वंशावली को भरने का तिथि को निर्धारित किया गया था। लेकिन बहुत सारे ऐसे भू-मालिक है। जिनके पास जमीन से संबंधित दस्तावेज या फिर खतियान नहीं है। उनको आवेदन करने में बहुत कठिनाई होता है। सारी परस्तिथि को देखते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा अंतिम तिथि को विस्तृत कर 31 मार्च 2025 कर दिया गया है।

वैसे भू-मालिक जो बिहार के निवासी है। एवं किसी दूसरे राज्य में रह रहे है। उनके लिए काफी ज्यादा राहत मिला है। साथ ही साथ जिनके पास जमीन से जुड़ी दस्तावेज या खतियान नहीं है। तो आसानी से निकलवा सकते है। एवं जमीन सर्वे कार्यों को पूरा कर सकते है।

बिहार जमीन सर्वे फॉर्म कौन सा भरे

बिहार जमीन सर्वे के लिए मुख्य आवेदन फॉर्म प्रपत्र 2, प्रपत्र 3 (1) एवं वंशावली है। इसमें कौन सा फॉर्म भरना होगा। इसका जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। तभी आप सर्वे का आवेदन कर सकते है।

प्रपत्र 2 आवेदन फॉर्म :- वैसे भू-मलिक जिनके नाम पर दस्तावेज या फिर खतियान है। और उनके ही नाम से जमीन का दखल करना है। तो आप केवल प्रपत्र 2 फॉर्म को भर सकते है। ध्यान रहे भू-मलिक जीवित हो

प्रपत्र 2, प्रपत्र 3 (1) एवं वंशावली आवेदन फॉर्म :- वैसे भू-मलिक जिनके नाम पर खतियान एवं दस्तावेज है। एवं उनका मृत्यु हो गया है। तो ऐसी स्थिति में आपको प्रपत्र 2, प्रपत्र 3 (1) एवं वंशावली फॉर्म को भरना होगा। भू मालिक के जितने भी वंशज हिस्सेदारी है। तो वह अपना सर्वे हेतु प्रपत्र 2, प्रपत्र 3 (1) एवं वंशावली फॉर्म को भरना सुनिश्चित करें

बिहार जमीन सर्वे हेतु जरूरी दस्तावेज की सूची

  • खतियान (अगर जमीन खानदानी है तो)
  • जमीन का केवाला ,डिड दस्तावेज (यदि जमीन खरीदी हुई है तो)
  • जमीन का रसीद (यदि हो तो)
  • सर्वे आवेदन फॉर्म प्रपत्र 2, प्रपत्र 3(1) एवं वंशावली (भरे होना जरुरी है)
  • जो वर्तमान में जमीन का मालिक है। उनका आधार कार्ड का फोटोकॉपी
  • जमीन का शुद्धि पत्र (यदि हो तो)
  • वंशावली सादे कागज पर बना लेना है
  • जमाबंदी रजिस्टर 2 (यदि हो तो)
  • एवं अन्य दस्तावेज जो जमीन से संबंधित साक्ष्य प्रदान करता हो।
Bihar Jamin Survey Online 2025
Bihar Jamin Survey Online 2025

Bihar Jamin Survey Online 2025 का आवेदन कैसे करे?

आप बिहार जमीन सर्वे हेतु आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीका के माध्यम से कर सकते है। ऑफलाइन तरीका में आप अपने अंचल कार्यालय या फिर विशेष सर्वे सर्वेक्षण सिविर में जाकर आप अपने सर्वे से संबंधित आवेदन फार्म एवं इससे जुड़े सभी दस्तावेजों को जमा कर सकते है। हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको ऑनलाइन तरीका के बारे में जानकारी देने वाले है। आप नीचे बताए गए स्टेप बाई स्टेप जानकारी को फॉलो करके आसानी से बिहार जमीन सर्वे आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

  • Bihar Jamin Survey Online 2025 का आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आना होगा।
dlrs official website
dlrs official website
  • Home Page पर आने के बाद आपको बिहार विशेष सर्वेक्षण संबंधित सेवाएं का विकल्प मिलेगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा फिर एक New Page खुल कर आ जाएगा।
dlrs bihar
dlrs bihar
  • New Page में जमीन से संबंधित बहुत सारा विकल्प खुलकर आ जाएगा। जिसमें आपको रैयत द्वारा स्वामित्व / धारित भूमि की स्वघोषणा हेतु प्रपत्र का विकल्प मिलेगा। जिसपर आपको क्लिक करना है।
dlrs apply online
dlrs apply online
  • उसके बाद (रैयत द्वारा स्वामित्व/ धारित भूमि की स्व-घोषणा/वंशावली हेतु प्रपत्र) 2 & 3(1) का फॉर्म भरने के लिए आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। जिसे आपको अच्छे से मांगे जाने वाले सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
dlrs online 2025
dlrs online 2025
  • आप सभी जानकारी को अपने दस्तावेज एवं खतियान के अनुसार भरना होगा।
  • अगर एक से अधिक खेसरा है। तो आप Add More कर के सभी खेसरा को जोड़ सकते है।
  •  सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद, आपको जमीन से संबंधित सभी कागजातों को स्कैन कर पीडीएफ फाइल में पोर्टल पर अपलोड कर देना है।
  • इसके पश्चात आपको रेफरेंस नंबर प्राप्त हो जाएगा। जिसे आपको प्रिंट आउट कर या फिर पीडीएफ में सेव कर सुरक्षित रख लेना है।

जमीन सर्वे ऑनलाइन आवेदन Click Here

ऑफिसियल वेबसाइटClick Here

होम पेजClick Here

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हम Bihar Jamin Survey Online 2025 से संबंधित सभी जानकारी को विस्तार से बताया है। अगर आप भी अपना जमीन का सर्वे हेतु आवेदन करना चाहते है। तो आप आज के इस आर्टिकल के माध्यम से बड़े ही आसानी से जमीन सर्वे का आवेदन पूरा कर सकते है। बिहार जमीन सर्वे से जुड़े सभी जानकारी को इस आर्टिकल में प्रदान किया है। जिससे जुड़ी सभी जानकारी को जानना आपको अनिवार्य है। अगर आप जमीन संबंधित जानकारी लेना चाहते है। तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा लाभदायक साबित होने वाला है।

आप इस आर्टिकल को अपने वैसे दोस्तों के पास शेयर करें जो Bihar Jamin Survey Online 2025 आवेदन फार्म को भरना चाहते है। किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी के लिए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल कर पूछ सकते है।

1 thought on “Bihar Jamin Survey Online 2025 | बिहार भूमि सर्वे ऑनलाइन आवेदन 2025 : Very Useful”

Leave a Comment