Jamin Survey Online 2024 | बिहार जमीन सर्वे ऑनलाइन न्यू लिंक जारी, अब ऐसे करे आवेदन : Very Useful

By Biharjaminsurvey

Published on:

Jamin Survey Online 2024

Jamin Survey Online 2024

बिहार राज्य के मूल निवासियों के लिए तेजी से राज्य सरकार जमीन सर्वे का कार्य चला रही है। जमीन सर्वे का कार्य कब तक पूरा होगा, इस बारे में भी विभाग के द्वारा सूचना जारी कर दी गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह जमीन सर्वे किया जा रहा है। अगर आप भी बिहार के मूल निवासी हैं और अपनी जमीन का सर्वे करवाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें, जिससे कि आप जमीन सर्वे से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर पाएं।

बिहार जमीन सर्वे क्या है?

राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा भूमि सुधार विभाग ने बिहार सर्वे जमीन सर्वे 2024 अभियान की शुरुआत की है। इस सर्वे के माध्यम से 45000 गांव के जमीन रिकॉर्ड को ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे कि लोगों को अपने जमीन की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से निकालने में किसी प्रकार की परेशानी ना आए। 

बिहार राज्य में जमीन सर्वे का उद्देश्य

राज्य में बड़े पैमाने पर जमीन का सर्वे करने का मुख्य उद्देश्य लैंड से संबंधित रिकार्ड को डिजिटल करना है। इसके अलावा एक रिपोर्ट भी सामने आई, जिसमें बताया गया कि राज्य में अधिकतर विवाद जमीनी मामलों की वजह से होते हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस स्टेशनों में 60 फीसदी मामले ऐसे थे, जिनमें भूमि विवाद की वजह से दो पक्षों में झगडे की वजह से हत्या कर दी गई। ऐसे में सरकार इन जमीन संबंधित विवादों को सुलझाने की कोशिश इस सर्वे के माध्यम से करेगी। इससे राज्य में भूमि विवाद में कमी आएगी। 

बिहार जमीन सर्वे करवाने से पहले आपको इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी होना अनिवार्य है। आगे हम आपको बताने वाले हैं कि कौन-कौन से दस्तावेजों के साथ आप अपनी जमीन का सर्वे करवा सकते हैं। सर्वे करवाने की प्रक्रिया क्या है? आई विस्तार से Bihar Jamin Survey Online 2024 से जुड़ी जानकारी जानते हैं। 

जरूरी दस्तावेज

Bihar Jamin Survey Online 2024 करवाने के लिए दस्तावेज काफी ज्यादा आवश्यक हैं। यदि आप भी भूमि सर्वे करवाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए दस्तावेजों के आधार पर इस प्रक्रिया को करवा सकते हैं। कौन-कौन से दस्तावेज की जरुरत आपको होगी इसकी सूची आप नीचे देख सकते हैं।

  • खतियान (अगर जमीन खानदानी है तो)
  • जमीन का केवाला (यदि जमीन खरीदी हुई है तो)
  • जमीन का रसीद (यदि हो तो)
  • सर्वे आवेदन फॉर्म (प्रपत्र-2, वंशावली प्रपत्र 3 (1)
  • वर्तमान रैयत का आधार कार्ड
  • जमीन का शुद्धी पत्र (यदि हो तो)
  • वंशावली (सादे कागज पर बना लेना है)
  • पंजी-2 (यदि हो तो)
  • एवं अन्य दस्तावेज जो साक्ष प्रदान करे

इन दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करना होगा

आवेदन करने के लिए आपको स्वघोषणा का प्रपत्र -2 रैयत या रैयत के वंशज द्वारा धारित भूमि को भर कर आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करना होगा। आप इसे अपने अंचल के शिविर में भी जमा कर सकते हैं। इसके अलावा खतियानी रैयत / जमाबन्दी रैयत के वंशज स्वयं प्रपत्र-3 (i) में वंशावली तैयार करें, इसे भी आप ऑनलाइन अपलोड या फिर अंचल के शिविर में जाकर जमा कर सकते हैं।

Jamin Survey Online 2024
Jamin Survey Online 2024

कब तक चलेगा बिहार Jamin Survey Online 2024 

काफी समय से इस बारे में चर्चा हो रही है कि बिहार राज्य में जमीन का सर्वे कब तक चलाया जाएगा। जानकारी के लिए बता दे कि सरकार के द्वारा फाइनल कर दिया गया है कि कब तक बिहार जमीन ऑनलाइन सर्वे को जारी रखा जाएगा। बिहार राज्य में यह सर्वे अगले वर्ष के जुलाई महीने तक जारी रहेगा। यानी जुलाई 2025 तक जमीन सर्वे की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया जाएगा। इसके बाद विधानसभा चुनाव होना है, जिस वजह से इस अभियान को रोक दिया जाएगा। 

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

बिहार राज्य के कई सारे भू-मालिक हैं, जिन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है कि ऑनलाइन माध्यम से किस तरह से बिहार सर्वे ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को भरा जा सकता है। आप घर बैठे ही अपने स्मार्टफोन या फिर लैपटॉप की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भूमि सर्वे के लिए आवेदन पत्र को भर सकते हैं। आइए आपको स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बताते हैं, जिससे कि आवेदन करने में आपको किसी प्रकार की समस्या सामने ना आए। 

  • सर्वप्रथम आपको बिहार जमीन सर्वे 2024 ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां पर आप ‘सर्वेक्षण संबंधित सेवाएं’ के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपको ‘रैयत द्वारा स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र’ के विकल्प पर क्लिक करना पड़ेगा।
  • यहां आपको ‘बिहार विशेष सर्वेक्षण फॉर्म’ मिल जाएगा।
  • इस आवेदन फार्म में आप सबसे पहले अपने जिले, मोबाइल नंबर, आधार नंबर व ईमेल आईडी को डालें।
  • इसके बाद ‘वेरीफाई मोबाइल नंबर’ के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इसके पश्चात अपना जिला, सर्किल, मौज, कैंप का चयन कर लें।
  • अब आप खाता व खेसरा, जमीन होल्डर का नाम दर्ज करें।
  • यदि आपके पास एक से अधिक खाता व खेसरा संख्या है तो इसके लिए आप ‘एड मोर होल्डर’ के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब आपको प्रपत्र 2 वंशावली प्रपत्र 3 (1) के साथ अपने जमीन की रसीद को PDF फाइल में अपलोड कर देना है।
  • इस तरह से आपकी आवेदन प्रक्रिया सफल हो जाएगी।
  • इसके बाद एक टोकन नंबर जनरेट होगा, इसे आप संभाल कर रखें।

सर्वे ऑनलाइन आवेदनClick Here

Official WebsiteClick Here

निष्कर्ष : Jamin Survey Online 2024

बिहार राज्य में तेजी से भूमि सर्वेक्षण का कार्य जारी है। ऐसे में यदि आपकी जमीन पर कोई विवाद है या फिर आप अपनी पुश्तैनी जमीन को अपने नाम करवाना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द बिहार जमीन सर्वे ऑनलाइन फॉर्म को भरकर इस प्रक्रिया को करवाएं। इस आर्टिकल में हमने आपको बिहार विशेष जमीन सर्वेक्षण 2024 की संपूर्ण जानकारी प्रदान की है, जिससे कि आपको सर्वे करवाने में किसी प्रकार की दिक्कत ना आए।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। अभी आपके मन में जमीन सर्वे से जुड़ा कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। अधिक से अधिक बिहार के लोगों तक यह जानकारी पहुंचे, इसके लिए आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा साझा जरूर करें।

1 thought on “Jamin Survey Online 2024 | बिहार जमीन सर्वे ऑनलाइन न्यू लिंक जारी, अब ऐसे करे आवेदन : Very Useful”

Leave a Comment