Jamabandi Register 2 Kaise Dekhe | अपने जमीन का जमाबंदी को ऑनलाइन कैसे देखे : Very Useful

By Biharjaminsurvey

Published on:

Jamabandi Register 2 Kaise Dekhe

Jamabandi Register 2 Kaise Dekhe

जैसे कि आपको पता होगा  बिहार में जमीन से संबंधित सारी जानकारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। साथ ही साथ आपको बता दे, आप अपने जमीन का जमाबंदी यानी की पंजी 2 ऑनलाइन के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इसके साथ-साथ आप खतियान, भू नक्शा, भू लगान, भू अभिलेख, दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस, जमीन मापी एवं आने जमीन से संबंधित रिकॉर्ड की जानकारी आप राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।

Khatiyan Kaise Nikale 2025 | पुराने जमीन का खतियान कैसे निकाले ऑनलाइन

Jamabandi Register 2 Kaise Dekhe
Jamabandi Register 2 Kaise Dekhe

Jamabandi Register 2 Kaise Dekhe ऑनलाइन प्रक्रिया

यदि आप बिहार जमाबंदी पंजी 2 को चेक करना चाहते है। तो आप घर बैठे चेक व डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आपको कुछ जानकारी एवं स्टेप बाय स्टेप जानकारी को फॉलो करना होगा। जिसके मदद से आप कुछ ही क्षणों में अपने जमीन का जमाबंदी पंजी 2 को देख सकते है।

  • बिहार जमीन जमाबंदी पंजी 2 को चेक करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार सरकार की राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आना होगा।
  • उसके बाद आपको डैशबोर्ड पर जमाबंदी पंजी देखे का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जो जमाबंदी पंजी 2 प्रतिवेदन का पेज होगा।
  • सबसे पहले आपको आप जिस भी जिला का जमाबंदी देखना चाहते है। उसे जिला का चयन करना होगा साथ ही साथ आपको आंचल/ ब्लॉक का भी चयन करना होगा।
  • जिला एवं अंचल को चयन करने के बाद आपको Proceed का विकल्प मिलेगा। उसे पर क्लिक करना है।
  • अब आपको हल्का यानी की पंचायत का चयन करना होगा। आप जिस भी पंचायत का जमीन का जमाबंदी चेक करना चाहते है। उसका चयन करें
  • उसके बाद आपको मौजा का चयन करना होगा। आप जिस भी मौज यानी के गांव का जमाबंदी को चेक करना चाहते है। उसका चयन करें

बिहार में जमीन का जमाबंदी पंजी 2 को देखने के लिए आपके पास नीचे बताये गये विकल्प में से किसी एक की जानकारी होना अनिवार्य है। तभी आप राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के वेबसाइट से अपने जमाबंदी पंजी 2 को चेक कर सकते है।

  • भाग वर्तमान एवं पृष्ठ संख्या
  • रैयत के नाम से खोजें
  • प्लॉट नंबर से खोजें
  • खाता नंबर से खोजें
  • जमाबंदी संख्या से खोजें
  • समस्त पंजी 2 को नाम के अनुसार देखें
  • कंप्यूटरीकृत जमाबंदी संख्या से खोजें

ऊपर बताए गए विकल्प में से किसी एक विकल्प का चयन कर आप जमाबंदी को ऑनलाइन के माध्यम से देख सकते है।

महत्वपूर्ण बातें

  • हल्का :- हमारे बिहार में जमीन से जुड़ी जानकारी एवं कागजातों में हल्का का मतलब पंचायत होता है।
  • मौज :- आपका जमीन जिस भी गांव कस्बे में आता है। उसे गांव को जमीनी भाषा में मौजा के नाम से जाना जाता है।
जमाबंदी पंजी 2 देखेClick Here
खतियान निकालेClick Here
ऑफिसियल वेबसाइटClick Here

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हम बिहार जमीन जमाबंदी पंजी 2 को चेक करने का ऑनलाइन प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप विस्तार से बताए है। यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा हेल्पफुल साबित हुआ होगा। आप इस आर्टिकल के माध्यम से आप अपने जमीन से संबंधित सभी रिकॉर्ड को आसानी से ऑनलाइन के माध्यम से चेक कर सकते हैं। आप इस आर्टिकल को सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें

Leave a Comment