Contents
Bihar Jamin Survey Online Apply 2024
जैसे कि आपको पता होगा। बिहार में जमीन सर्वे का कार्य को जोर-शोर से किया जा रहा है। यह एक प्रकार का विशेष सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। वैसे लोग शामिल होने वाले है। जिनके पास जमीन है। या फिर जमीन के उत्तराधिकारी है। उन्हें इस विशेष सर्वेक्षण अभियान का हिस्सा होना जरूरी है। विशेष सर्वे सर्वेक्षण अभियान के लिए उन्हें प्रपत्र 2, प्रपत्र 3(1) एवं वंशावली फॉर्म को भरकर जमा करना होगा। आप विशेष सर्वे का आवेदन ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों तरीका के माध्यम से कर सकते है। इससे जुड़े सभी जानकारी को इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताने वाले है। आप इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंतिम तक जरूर पढ़े।
बिहार जमीन सर्वे क्या है एवं इससे क्या फायदा होने वाला है?
बिहार सरकार द्वारा शुरूआत किया गया एक विशेष सर्वेक्षण अभियान है। जिसमें इस प्रक्रिया को व्यापक रूप में किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य यह है कि बिहार के सभी जमीनों का विस्तृत एवं सटीक विशेष सर्वेक्षण करना है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से जमीन से जुड़ी सभी रिकार्ड को अपडेट किया जाएगा। एवं पूर्वजों के नाम को हटाकर वर्तमान के जमीन के उत्तराधिकारी के नाम से नए तरीके से खतियान तैयार किया जाएगा। जिसके जरिए जमीन से जुड़े विवादों का समधान किया जाएगा। और भविष्य में होने वाली जमीन से संबंधित समस्याओं को आसानी से रोका जायेगा।
इस विशेष सर्वे सर्वेक्षण के द्वारा पूर्वजों के नाम से खतियान, दस्तावेज को उनके उत्तराधिकारी के नाम से अलग-अलग खाता खोलकर खतियान को तैयार किया जाएगा। साथ ही साथ जमीन का नक्शा को भी अपडेट किया जाएगा। एवं उत्तराधिकारी के नाम से प्रॉपर्टी कार्ड भी बनाया जाएगा। जिससे सभी जमीन का जानकारी को इस कार्ड में रहेगा। इससे आसानी से जमीन से जुड़ी जानकारी को प्राप्त कर सकते है। इस कार्ड के द्वारा काफी ज्यादा फायदा होने वाला है।
बिहार जमीन सर्वे हेतु जरूरी दस्तावेज की सूची
- खतियान (अगर जमीन खानदानी है तो)
- जमीन का केवाला ,डिड दस्तावेज (यदि जमीन खरीदी हुई है तो)
- जमीन का रसीद (यदि हो तो)
- सर्वे आवेदन फॉर्म प्रपत्र 2, प्रपत्र 3(1) एवं वंशावली (भरे होना जरुरी है)
- जो वर्तमान में जमीन का मालिक है। उनका आधार कार्ड का फोटोकॉपी
- जमीन का शुद्धि पत्र (यदि हो तो)
- वंशावली सादे कागज पर बना लेना है
- जमाबंदी रजिस्टर 2 (यदि हो तो)
- एवं अन्य दस्तावेज जो जमीन से संबंधित साक्ष्य प्रदान करता हो।
बिहार जमीन सर्वे फॉर्म कौन सा भरे
बिहार जमीन सर्वे के लिए मुख्य आवेदन फॉर्म प्रपत्र 2, प्रपत्र 3 (1) एवं वंशावली है। इसमें कौन सा फॉर्म भरना होगा। इसका जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। तभी आप सर्वे का आवेदन कर सकते है।
प्रपत्र 2 आवेदन फॉर्म :- वैसे भू-मलिक जिनके नाम पर दस्तावेज या फिर खतियान है। और उनके ही नाम से जमीन का दखल करना है। तो आप केवल प्रपत्र 2 फॉर्म को भर सकते है। ध्यान रहे भू-मलिक जीवित हो
प्रपत्र 2, प्रपत्र 3 (1) एवं वंशावली आवेदन फॉर्म :- वैसे भू-मलिक जिनके नाम पर खतियान एवं दस्तावेज है। एवं उनका मृत्यु हो गया है। तो ऐसी स्थिति में आपको प्रपत्र 2, प्रपत्र 3 (1) एवं वंशावली फॉर्म को भरना होगा। भू मालिक के जितने भी वंशज हिस्सेदारी है। तो वह अपना सर्वे हेतु प्रपत्र 2, प्रपत्र 3 (1) एवं वंशावली फॉर्म को भरना सुनिश्चित करें
आवेदन प्रक्रिया – आप बिहार जमीन सर्वे के लिए आवेदक को दो तरीका के माध्यम से कर सकते है। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन तरीका के माध्यम से सर्वे हेतु आवेदन फार्म को भर सकते है। अगर आप ऑनलाइन तरीका को अपनाना चाहते है। तो नीचे बताए गए स्टेप बाई स्टेप जानकारी को फॉलो करना होगा। यदि आप ऑफलाइन तरीका के माध्यम से आवेदन करना चाहते है। तो ऐसी स्थिति में आपको प्रपत्र 2, प्रपत्र 3 (1) एवं वंशावली फॉर्म को भरकर अपने अंचल कार्यालय या फिर विशेष सर्वे शिविर में आपको आवेदन फार्म के साथ सभी दस्तावेज को जमा कर देना होगा। आप किसी एक प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
Bihar Jamin Survey Online Apply 2024 कैसे करे
- Bihar Jamin Survey Online Apply 2024 का आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आना होगा।
- Home Page पर आने के बाद आपको बिहार विशेष सर्वेक्षण संबंधित सेवाएं का विकल्प मिलेगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा फिर एक New Page खुल कर आ जाएगा।
- उसके बाद जमीन से संबंधित बहुत सारा विकल्प खुलकर आ जाएगा। जिसमें आपको रैयत द्वारा स्वामित्व / धारित भूमि की स्वघोषणा हेतु प्रपत्र का विकल्प मिलेगा। जिसपर आपको क्लिक करना है।
- उसके बाद (रैयत द्वारा स्वामित्व/ धारित भूमि की स्व-घोषणा/वंशावली हेतु प्रपत्र) 2 & 3(1) का फॉर्म भरने के लिए आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। जिसे आपको अच्छे से मांगे जाने वाले सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
- आप सभी जानकारी को अपने दस्तावेज एवं खतियान के अनुसार भरना होगा।
- अगर एक से अधिक खेसरा है। तो आप Add More कर के सभी खेसरा को जोड़ सकते है।
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद, आपको जमीन से संबंधित सभी कागजातों को स्कैन कर पीडीएफ फाइल में पोर्टल पर अपलोड कर देना है।
- इसके पश्चात आपको रेफरेंस नंबर प्राप्त हो जाएगा। जिसे आपको प्रिंट आउट कर या फिर पीडीएफ में सेव कर सुरक्षित रख लेना है।
जमीन सर्वे ऑनलाइन आवेदन – Click Here
ऑफिसियल वेबसाइट – Click Here
होम पेज – Click Here
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हम Bihar Jamin Survey Online Apply 2024 से संबंधित सभी जानकारी को विस्तार से बताया है। यह आर्टिकल उनके लिए काफी ज्यादा हेल्पफुल साबित होने वाला है। जो अभी तक अपने जमीन सर्वे का आवेदन नहीं कर पाए है। अगर वह आवेदन करना चाहते है। तो इस आर्टिकल के माध्यम से आवेदन को दो तरीके से कर सकते है। जिसका पूरा जानकारी बताया गया है। आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के पास जरूर शेयर करें किसी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी के लिए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते है।
2 thoughts on “Bihar Jamin Survey Online Apply 2024 | बिहार जमीन सर्वे Online Apply घर बैठे करे : Very Useful”