Contents
Bihar Khatiyan Online Kaise Nikale
खतियान शब्द का उत्पन्न खतयोनि शब्दों से हुआ है। खतियान एक ऐसा दस्तावेज होता है। जिसमें जमीन से संबंधित सभी जानकारी को एक ही जगह दिया होता है। जमीन का खतियान पुराने जमीन का साक्ष्य दस्तावेज माना जाता है। इसमें रैयत के जानकारी के साथ-साथ जमीन का सभी विवरण विस्तार से बताया होता है। यानी की जमीन से संबंधित सभी जानकारी आपको प्राप्त हो जाता है। इस खतियान के माध्यम से जमीन से जुड़ी सभी कार्यों को बड़े आसानी से पूरा कर सकते है। ऐसे में हम आपको Bihar Khatiyan Online Kaise Nikale से संबंधित सभी जानकारी को इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से बताने वाले है। आप इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंतिम तक जरूर पढ़ें।
Bihar Khatiyan Online Kaise Nikale Overview
Name of the Post | Bihar Khatiyan Online Kaise Nikale |
Type of the Post | Khatiyan Check |
विभाग का नाम | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार पटना |
खतियान निकालने का माध्यम | ऑनलाइन & ऑफलाइन |
Official Website | Click Here |
अगर आपके भी दादा-परदादा के नाम से खतियानी जमीन है। एवं आपको इसकी जानकारी नहीं है। तो आप ऑनलाइन के माध्यम से अपने दादा परदादा के नाम से पुराने जमीन का खतियान को आसानी से ऑनलाइन के माध्यम से निकाल सकते है। साथ ही साथ दादा परदादा के नाम से जमीन का खाता, खेसरा, रखवा एवं चौहदी और पुराने जमीन से संबंधित सभी जानकारी को इस खतियान के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार जमीन खतियान में क्या-क्या जानकरी होता है?
बिहार जमीन खतियान एक ऐसा जमीन का साक्ष्य है। जो पुराने जमीन का रैयत एवं जमीन से संबंधित जानकारी को प्रदान करता है। इस खतियान में जमीन का मालिक का नाम एवं अंश (हिस्सा) की जानकारी एवं खाता, खेसरा की जानकारी एवं रकवा (एकड़, डिसमिल एवं हेक्टर) में क्षेत्रफल की जानकारी दिया होता है। साथ ही साथ प्लॉट वाइज चौहद्दी एवं दखल कब्जा की जानकरी, जमीन का किस्म की जानकारी, मौजा का नाम, मौजा के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक, जिला और अन्य जानकरी भी इस खतियान पर दिया होता है। खतियान में जमीन का सभी विवरण एक ही जगह दिया होता है। जिससे आप किसी भी जमीन संबंधित काम को आसानी से करवा सकते है।
खतियान को कितने नाम से जाना जाता है?
बहुत सारे लोग खतियान को अन्य नाम से भी जानते है। खतियान को कोई भागों में बांटा गया है। जिसे रैयत खतियान, सिकमी खतियान, मुस्त्वाहा खतियान, मुक्त तनाजा खतियान, बिहार सरकार का खतियान, भारत सरकार का खतियान एवं डिजिटल खतियान के नाम से भी प्रसिद्ध है। आप खतियान को ऑनलाइन के माध्यम से निकालकर इससे जुड़े सभी जानकारी को प्राप्त कर सकते है।
खतियान को कितने भागों में बांटा गया है?
- Cadastral survey khatiyan
- Chakbandi Khatiyan
- Revisional Survey Khatiyan
खतियान निकालने के लिए क्या जरूरी होना चाहिए
खतियान को आप ऑनलाइन के माध्यम से बड़े ही आसानी से घर बैठे मोबाइल फोन लैपटॉप से निकाल सकते हैं। खतियान को निकालने के लिए आपके पास कुछ जानकारी का होना बहुत ही अति आवश्यक है। जो निम्न प्रकार है। नीचे बताया गया है।
- रैयत का नाम
- खाता नंबर
- खेसरा नंबर
- जिला का नाम
- ब्लॉक का नाम
- मौजा का नाम
आप जिला का नाम, ब्लॉक का नाम एवं मौजा का नाम पता होने के बाद किसी भी एक भी विकल्प जैसे की रैयत का नाम, खाता नंबर, खेसरा नंबर या फिर समस्त मौजा का खतियान को बड़े ही आसानी से घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से देख सकते हैं। खतियान को देखने के लिए हम इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया को बताया है। जिसे आप फॉलो करें
खतियान को कैसे निकाले
हम Bihar Khatiyan Online Kaise Nikale के लिए दो तरीका बताने वाले हैं। जिसके मदद से आप आसानी से अपना ओरिजिनल खतियान को चेक एवं डाउनलोड कर सकते है। जैसे कि आपको पता होगा बिहार में जमीन सर्वे का प्रक्रिया बिहार के सभी गांव में शुरू कर दिया गया है। इस सर्वे अभियान में हमारे बिहार के रैयत को ओरिजिनल खतियान को निकालना बहुत ही अनिवार्य है। आप आज के इस आर्टिकल के माध्यम से अपना खतियान को आसानी से निकाल सकते हैं।
पहला तरीका : Land Record वेबसाइट के माध्यम से
- बिहार जमीन खतियान को चेक एवं निकालने के लिए सबसे पहले आपको Land Record की ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आना होगा।
- उसके बाद आपको डैशबोर्ड पर आ जाना है। डैशबोर्ड पर हैं आपको बहुत सारा विकल्प मिलेगा। जिसमें “अपना खाता देखें” का विकल्प मिलेगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- उसके बाद बिहार का नक्शा खुलकर आ जाएगा। जिसमें आप जिस भी जिला का जमीन का खतियान को देखना चाहते है। उसे जिला के ऊपर क्लिक कर चयन करना होगा।
- फिर आपके सामने जिला का नक्शा खुलकर आ जाएगा। जिसमें आप जिस भी ब्लॉक का जमीन का खतियान को देखना चाहते हैं। उसे ब्लॉक के ऊपर क्लिक कर चयन करना होगा।
- फिर आपके सामने खतियान चेक एवं डाउनलोड करने का पेज खुल कर आ जाएगा। जिसमें आपको बहुत सारे विकल्प मिलेगा। इसके मदद से ही आप अपना पुराने जमीन का खतियान को चेक कर सकते है।
- सबसे पहले आप जिस भी मौज का जमीन का खतियान को देखना चाहते है। उसे मौजा का चयन करना होगा।
- उसके बाद आपको खतियान को चेक एवं डाउनलोड करने के लिए बहुत सारे ऑप्शन प्राप्त हो जाएगा। जैसे की मौजा के समस्त खाते के अनुसार देखें, मौजा के समस्त खाता को खेसर संख्या के अनुसार देखें, खाता संख्या से देखें, खेसरा संख्या से देखें एवं खाताधारी के नाम से देखें का विकल्प मिलेगा।
- आप किसी भी एक विकल्प का चयन कर अपने पुराने जमीन का खतियान को देख सकते है।
- ऊपर बताएंगे प्रक्रिया को फॉलो करके आप ऑनलाइन के माध्यम से अपने पुराने जमीन का खतियान को निकाल सकते हैं। इस खतियान में जमीन से जुड़ी सभी जानकारी आपको प्राप्त हो जाएगा।
दूसरा तरीका : Bhu Abhilekh पोर्टल के माध्यम से
- भू अभिलेख पोर्टल के माध्यम से आप अपने पुराने जमीन का खतियान को निकलते हैं। तो इसमें डिजिटल साइन वेरीफाई के साथ खतियान को निकाल सकते हैं।
- सबसे पहले आपको Bhu Abhilekh Portal की ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आना होगा।
- उसके बाद आपको डैशबोर्ड पर आ जाना है। डैशबोर्ड पर ही Public Login का विकल्प मिलेगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने लॉगिन का पेज आ जाएगा। जिसमें New User Registration का विकल्प मिलेगा। जिस पर क्लिक करना होगा।
- भू अभिलेख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लेने के बाद, आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर के माध्यम से भू अभिलेख पोर्टल पर लॉग इन प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
- उसके बाद आपके सामने बहुत सारा विकल्प खुलकर आ जाएगा। आप जमीन से संबंधित जो भी डॉक्यूमेंट निकालना चाहते हैं। आप भू अभिलेख पोर्टल के माध्यम से निकाल सकते हैं।
- खतियान को निकालने के लिए आपको Cadastral survey khatiyan, Chakbandi Khatiyan एवं Revisional Survey Khatiyan का विकल्प मिलेगा। जिसे आपको किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
- उसके बाद आपको खाता नंबर, खेसरा नंबर एवं रैयत का नाम को दर्ज कर सच का विकल्प मिलेगा। जिस पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद, आपका खतियान खुलकर आ जाएगा। जिसे आप चेक कर सकते हैं। एवं इस खतियान को डाउनलोड करने के लिए प्रति पेज ₹10 का शुल्क देना होगा।
- पेमेंट प्रक्रिया को पूरा कर लेने के बाद आप डिजिटल साइन वेरीफाई वाले खतियान को आसानी से निकाल सकते है।
- ऊपर बताये गए प्रक्रिया को फॉलो करके आप बड़े ही आसानी से डिजिटल वेरीफाई वाले खतियान को ऑनलाइन के माध्यम से निकाल सकते है।
खतियान देखे (Land Recoed) – Click Here
खतियान देखे (Bhu Abhilekh Portal) – Click Here
Official Website – Click Here
निष्कर्ष
हम इस आर्टिकल में Bihar Khatiyan Online Kaise Nikale से जुड़ी सभी जानकारी को आसान शब्दों में बताने का प्रयास किया है। आपको यह आर्टिकल काफी ज्यादा लाभदायक साबित होने वाला है। आप इस आर्टिकल को वैसे रैयत के पास शेयर करे जो जमीन से संबंधित जानकारी को प्राप्त करना चाहते है। किसी भी प्रकार की अतरिक्त सहायता के लिए कमेंट बॉक्स का इस्तमाल कर पूछ सकते है।